Anekarthi Shabd in Hindi

Anekarthi Shabd in Hindi

 

 

अनेकार्थी शब्द (Anekarthi Shabd in Hindi)- ऐसे शब्द, जिनके एक से अधिक अलग -अलग अर्थ होते है। 

भाषा में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग होता है, जो अनेकार्थी होते हैं। खासकर यमक और श्लेष अलंकारों में इसके अधिकाधिक प्रयोग देखे जाते हैं।

विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर
► ( अ, आ )

अक्ष – आँख, धुरी, आत्मा, पहिया, पासा।

अक्षर – अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, मोक्ष।

अमल – निर्मल, अभ्यास, समय, नशा।

अमर – देवता, पारा, अविनाशी।

अलि – भौंरा, मदिरा, कुत्ता।

अतिथि – मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, अग़्नि।

अरुण – लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, इत्यादि ।

आपत्ति – विपत्ति,एतराज।

अपेक्षा – इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि।

आराम – बाग, विश्राम, रोग का दूर होना, निरोग होना।

अमृत – सुधा, जल, अमर, सुन्दर।

अन्तर – मध्य, ह्रदय, व्यवधान, भेद।

अज – ब्रह्मा, बकरा, दशरथ का पिता।

Anekarthi Shabd in Hindi

अरिष्ट – लहसुन, नीम, कौवा।

अहि – सर्प, सूर्य, कष्ट।

अचल – स्थिर, पर्वत, दृढ़।

अटक – बाधा, भ्रमणशील, उलझन।

अरुण – लाल रंग, सूर्य, सिन्दूर।

आत्मा – प्राण, अग्नि, सूर्य।

आकार – स्वरूप, चेष्टा, बुलाना।

आशुग – वायु, तीर, पत्र।

आली – सखी, पंक्ति।

Anekarthi Shabd in Hindi

अधिवास – निवास, पड़ोसी, बस्ती, हठ।

अनल – आग, परमेश्वर, जीव, विष्णु।

अभय – निर्भयता, शिव, निरापद।

अशोक – मगधराज, शोकरहित, एक वृक्ष।

आँख – नयन, परख, सन्तान, छिद्र।

Anekarthi Shabd in Hindi

आनंद – ख़ुशी, मदिरा, शिव, एक छंद।

आभीर – अहीर, एक राग।
अगज – हाथी से भिन्न, पहाड़ से उत्पन्न।

Anekarthi Shabd in Hindi

अंबर – वस्त्र, आसमान, कपास, एक इत्र, मेघ, अमृत ।

अंबुज – कमल, सारस, चन्द्रमा, कपूर, शंख।

अंभोज – चौसर, छकड़ा, तराजू की डाँडी, आँख, साँप, गरुड़, आत्मा।

अनंत – असीम, अविनाशी, विष्णु, शेषनाग, लक्ष्मण, बलराम, आकाश, बाहु का गहना, सूत का गंडा

अनंता – पृथ्वी, पार्वती, दूब, पीपर।

अभि – सामने, बुरा, इच्छा, समीप, बारंबार, दूर, ऊपर।

Anekarthi Shabd in Hindi

अमृत – सुधा, जल, घी, अन्न, मुक्ति, दूध, औषधि, पारा, धन, सोना ।

अर्क – इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।

अंकुश – रोक, हाथी को वश में करने का लोहे का छोटा अस्त्र।

अंश – हिस्सा, कोण का अंश, किरण।

अच्युत – कृष्ण, स्थिर, अविनाशी।

Anekarthi Shabd in Hindi

अपंग – अपाहिज, तिलक, नेत्रों के कोने।

अंक – भाग्य , गिनती के अंक, नाटक के अंक।

अंकुर – कोंपल, नोंक, सूजन, रोऔं।

अभिनिवेश – आग्रह, संकल्प, अनुराग, दृढ़ निश्चय।

अपवाद – कलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुद्ध हो।

► ( इ, उ )
ईश्वर – परमात्मा, स्वामी, शिव, पारा, पीतल।

Anekarthi Shabd in Hindi

इतर – दूसरा, साधारण, नीच।

इंगित – संकेत, अभिप्राय, हिलना-डूलना।

इन्द्र – देवराज, राजा, रात्रि , श्रेष्ठ, बड़ा ।

इड़ा – पृथ्वी, गाय, वाणी, स्तुति, अन्न, स्वर्ग, दुर्गा, नाड़ी विशेष ।

उत्तर – उत्तर दिशा, जवाब, हल, अतीत, पिछला, बाद का इत्यादि।

उग्र – विष, प्रचंड, महादेव।

उपचार – व्यवहार, प्रयोग, चिकित्सा, सेवा, धर्मानुष्ठान, घूस, खुशामद।

Anekarthi Shabd in Hindi

उमा – पार्वती, दुर्गा, हलदी, अलसी, कीर्ति, क्रान्ति

उल्लास – प्रकाश, झलक, हर्ष, एक अलंकार, ग्रन्थ का भाग, पर्व, सर्ग।

उषा – प्रभात, अरुणोदय की लालिमा, बाणासुर की कन्या ।

उर्मि – लहर, पीड़ा, दुःख, शिकन, कपड़े की सिलवट ।

उद्योग – परिश्रम, धंधा, कारखाना।

उदार – दाता, बड़ा, सरल, अनुकूल ।

Anekarthi Shabd in Hindi

► ( ए, ओ )
एकांत – तत्पर, स्वस्थचित्त।

एकाक्ष – काना, कौवा।

ऐरावती – इरावती नदी, बिजली, वटपत्री।

ओक – पक्षी, शूद्र, मतली, घर, पनाह।

औसत – बीच का, साधारण, दरमियानी

Anekarthi Shabd in Hindi

► ( क )
कनक – सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ।

केतु – एक ग्रह, ध्वज, श्रेष्ठ, चमक।

कंक – यम, क्षत्रिय, युधिष्ठिर।

कंकण – कंगन, मंगलसूत्र, विवाह-सूत्र।

कंटक – घड़ियाल, काँटा, दोष।

कर्क – केंकड़ा, आग, एक राशि, आईना, सफेद।

केवल – एकमात्र, विशुद्ध ज्ञान।

कंद – शकरकन्द, बादल, मिश्री।

Anekarthi Shabd in Hindi

केलि – परिहास, खेल, पृथ्वी।

कमल – हिरण, पंकज, ताम्बा, आकाश।

कल्प – सबेरा, शराब।

कबंध – जल, बादल, एक राक्षस।

कौरव – धृतराष्ट्रादि, गीदड़।

Anekarthi Shabd in Hindi

कम्बल – आँसू, ऊनी वस्त्र, गाय के गले का रास।

कंबु – शंख, कंगन।

कलाप – समूह, तरकश, मोर की पूँछ, चाँद, व्यापार।

कान्तार – टेढ़ा मार्ग, वन।

काट – द्रोह, आपसी विरोध।

Anekarthi Shabd in Hindi

कैतन – ध्वजा, घर, कार्य, आमंत्रण।

कुरंग – हिरण, नीला, बदरंग।

कुंभ – घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक।

कुटिल – टेढ़ा, दुष्ट, घुंघराला।

कौपीन – लँगोटा, अकार्य, गीद्ध।

कौशिक – विश्वामित्र, नेवला, उल्लू, सँपेरा, इन्द्र।

Anekarthi Shabd in Hindi

कड़ा – हाथ पाँव में पहनने का चूड़ा, लोहे का छल्ला, एक प्रकार का कबूतर, कठोर, तेज, कर्कश ।

कच – बाल, सूखा फोड़ा, पपड़ी, झुण्ड, बादल, बृहस्पति का पुत्र ।

ककुभ – पेड़ विशेष, एक राग, एक छंद, दिशा।

कुल – वंश, सब।

कृष्ण – काला, कन्हैया, वेदव्यास।

कोट – परिधान, किला।

Anekarthi Shabd in Hindi

कोटि – श्रेणी, करोड़, गणना।

कक्ष – कमरा, काँख, लता, रनिवास, बाजू।

कटाक्ष – आक्षेप, तिरछी निगाह, व्यंग्य।

कादम्ब – कदम्ब, ईख, बाण, खट्टी मदिरा।

कैरव – कुमुद, कमल, शत्रु, ठग।

Anekarthi Shabd in Hindi

► ( ख )
खग – पक्षी, तारा, गन्धर्व, जुगनू, बाण।

खर – दुष्ट, गधा, तिनका, कड़ा, तीक्ष्ण, मोटा, एक राक्षस।

खल – दुष्ट, धतूरा, बेहया, धरती, सूर्य, दवा कूटने का खरल।

खैर – कत्था, कुशल।

खंज – खंजन, लँगड़ा

► ( ग, घ )

गण – समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, छन्द में गिनती के पद, पिंगल के गण।

गुरु – शिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार।

गो – बाण, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, सूर्य, बैल, इत्यादि।

गोविंद – कृष्ण, गोष्ठी का स्वामी।

Anekarthi Shabd in Hindi

गोत्र – वंश, वज्र, पहाड़, नाम।

गदहा – गधा, मूर्ख, वैद्य।

गति – पाल, हालत, चाल, दशा, मोक्ष, पहुँच।

गौर – गोरा, विचार।

गिरा- सरस्वती, गिरना, वाणी।

Anekarthi Shabd in Hindi

ग्रहण – लेना, चन्द्र, सूर्यग्रहण।

घन- बादल, अधिक, घना, गणित का घन, पिण्ड, हथौड़ा ।

घट- घड़ा, देह, ह्रदय, किनारा।

घाट- नावादि से उतरने-चढ़ने का स्थान, तरफ।

घृणा- घिन, बादल।

(च, छ)
चरण – पग, पंक्ति, पद्य का भाग।

चाँद – चन्द्रमा, सिर।
चय – समूह, नींव, टीला, तिपाई, किले का फाटक।

चक्र – पहिया, चाक, भँवर, समूह, बवंडर।

Anekarthi Shabd in Hindi

चोटी – शिखर, सिर, वेणी।

चन्द्र – शशि, कपूर, सोना, सुन्दर।

चंचला – लक्ष्मी, स्त्री, बिजली।

छन्द – इच्छा, पद, वृत्त।

(ज, ठ)

जलज – कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार।

ज्येष्ठ (जेठ) – पति का बड़ा भाई, बड़ा, हिन्दी महीना।

जाल – फरेब, बुनावट, फंदा, किरण, जाला।

जरा – बुढ़ापा, थोड़ा।

Anekarthi Shabd in Hindi

जीवन – जल, प्राण, जीविका, जीवित।

जयन्त – इन्द्रपुत्र, शिव, चाँद, एक ताल।

जलधर – बादल, समुद्र।

जंग – युद्ध, लोहे में लगी कार्बनपरत।

जड़ – मूल, मूर्ख।

जौ – वेग, शरिक्त, अन्न विशेष।

ठाकुर- देवता, हजाम, क्षत्रिय।

ठाट – श्रृंगार, आडंबर।

Anekarthi Shabd in Hindi

(त, थ)

तीर – बाण, किनारा, तट।

तीर्थ – देवस्थान, शास्त्र, गुरु।

तारा – आँख की पुतली, नक्षत्र, तारक, प्यारा, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।

तमचर – उल्लू, राक्षस, चोर।

तंत्र – दवा, उपासना, पद्धति, सूत, कपड़ा।

तात – पूज्य, प्यारा, मित्र, पिता, तप्त।

तत्त्व – मूल, वस्त्र, ब्रह्मा, पदार्थ।

Anekarthi Shabd in Hindi

तार्क्ष्य – घोड़ा, गरुड़, सर्प, स्वर्ण, रथ।

तल्प – खाट, अटारी, स्त्री।

ताल – लय, एक वृक्ष, झील, हड़ताल।

थान- स्थान, अदद, पशुओं के बाँधने की जगह।

► ( द )

दल- समूह, सेना, पत्ता, पत्र, नाश, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।

दंड- सज़ा, डंडा, आक्रमण, दमन, एक व्यायाम।

द्विज- पक्षी, दाँत, ब्राह्मण, गणेश।

द्वीप- टापू, आश्रम, हाथी, अवलम्ब।

द्रोण- द्रोणाचार्य, डोंगी, कौआ।

दर्शन- मुलाकात, एक शास्त्र, स्वप्न, तत्त्वज्ञान।

दिनेश- उक्ति, भिक्षा, सूर्य, आदेश।

द्रव्य – वस्तु, धन।

(ध, न)

Anekarthi Shabd in Hindi

धन- सम्पति, शुभ कार्य, श्रेय, न्याय, योग।

धनंजय – अर्जुन, नाग।

धर्म – प्रकृति, स्वभाव, कर्तव्य, सम्प्रदाय।

धार – प्रवाह, किनारा, सेना।

धात्री – उपमाता, पृथ्वी, आँवला।

धाम – घर, शरीर, देवस्थान।

नंद – हर्ष, परमेश्वर, मगधराज, मेढ़क ।

नग – पर्वत, वृक्ष, रत्न विशेष, चाव, अचल, नगीना।

नंदा – आनंद, ननद, संपत्ति ।

नाग – हाथी, पर्वत, बादल, साँप।

Anekarthi Shabd in Hindi

निशान – तेज करना, चिह्न, यादगार, पताका।

नागर- चतुर, नागरिक, सोंठ।

नाक – नासिका, स्वर्ग, मान।

► ( प, फ )

पद- चरण, शब्द, पैर, स्थान, उद्यम, रक्षा, ओहदा, कविता का चरण।

पानी- जल, चमक, इज्जत ।

पक्ष- पन्द्रह दिन का समय, ओर, पंख, बल, घर, सहाय, पार्टी।

पत्र- पत्ता, चिठ्ठी, पंख।

पतंग- सूर्य, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा, गुड्डी।

Anekarthi Shabd in Hindi

पय- दूध, अन्न, पानी।

पर- पंख, ऊपर, बाद, किन्तु।

पति- स्वामी, ईश्वर।

पयोधर- स्तन, बादल।

पूत- पुत्र, पवित्र किया हुआ, शंख।

पूरण- वृष्टि, मरना, सेतु, सम्पूर्ण।

Anekarthi Shabd in Hindi

पृष्ठ – पीठ, पत्रा, पीछे का भाग।

पीठ – पृष्ठभाग, पीढ़ा।

पुष्कर- तालाब, कमल, आकाश, तलवार।

प्रवाल- मूँगा, नया पत्ता, वीणादंड।

फल- लाभ, मेवा, नतीजा, पेड़ का फल, तलवार, भाले की नोक।

फन- साँप का फण, हूनर।

► ( ब, भ )
बल- सेना, ताकत, बलराम, शक्ति।

बेला- एक फूल, वक्ता, समय, बरतन।

बाद- पीछे, व्यर्थ, सिवाय।

Anekarthi Shabd in Hindi

बस- गाड़ी, वश, समाप्ति।

बाला- लड़की, आभूषण, वलय।

बंध- बंधन, गाँठ, निर्माण, बाँध (नदी के किनारे)।

बीर- बहादुर, सखी, चरागाह।

भूत- अतीत, वस्तुतः, सत्य, प्राप्त।

भीत- डरा हुआ, भित्ति, दीवार।

भव- संसार, शुभ, मेघ, जन्म।

Anekarthi Shabd in Hindi

भोर- सुबह, सीधा, भूलने का स्वभाव।

भेद- रहस्य, तात्पर्य, अन्तर, प्रकार।

भार – काम, बोझा, सहारा, रक्षा।

भाग – हिस्सा, विभाजन, भाग्य।

► ( म )
मयूख- कान्ति, किरण, ज्वाला।

मन्यु- क्रोध, दीनता, यज्ञ, चिन्ता।

मधु- शराब, शहद, बसंत, दूध, मीठा।

मान- सम्मान, इज्जत, अभिमान, नाप-तौल, मानना।

मित्र- दोस्त, सूर्य, प्रिय, साँप।

मणि- कीमती पत्थर, श्रेष्ठजन, बकरी के गले की थैली।

मद- घमंड, हर्ष, शराब।

मल- मैल, कफ, पाप, बुराई।

मा- माता, मत, मान, लक्ष्मी।

मात्रा- इन्द्रिय, धन, परिमाण।

मत- राय, वोट, नही।

महावीर- हनुमान, बहुत बलवान्, जैन तीर्थकर।

मुद्रा- मुहर, आकृति, सिक्का, अँगूठी, रूप, धन।

(य, र)
यति- योगी, जितेन्द्रिय, ब्रह्मा-पुत्र, विराम।

योग – नियम, उपाय, मिलन, युक्ति, विधा, कौशल, ध्यान, जोड़।

राशि – समूह, मेष, कर्क, आदि राशियाँ।

रंग – शोभा, सौंदर्य, ठाट-बाट, दशा।

रस – प्रेम, काव्य के नौ रस, अर्क, स्वाद, सार।

Anekarthi Shabd in Hindi

रश्मि – लक्ष्मी, किरण, लगाम।

रक्त – लहू, लाल रंग, सिंदूर, केसर।

रुचि – प्रेम, शोभा, किरण, इच्छा।

(ल)
लक्ष्य – निशाना, उद्देश्य।

लौ – लपट, चाह।

लहर – तरंग, वायु की गति, उमंग, जोश।

लघु – ह्रस्व, छोटा, हल्का

लिंग – चिह्न, प्रमाण, एक पुराण।

लीक – रास्ता, लकीर, प्रथा, गणना।

लोक – जगत्, लोग।

लाल – पुत्र, एक रंग, एक कीमती रत्न ।

(व)
वर – दूल्हा, वरदान, श्रेष्ट।

वेद – ज्ञान, विष्णु, व्याख्या।

वर्ण – जाति, रंग, अक्षर।

वितान – फैलाव, राशि, प्रगति, अवसर, घृणा।

विग्रह – लड़ाई, शरीर, विच्छेद, देवता की मृर्ति

वाणी – सरस्वती, सार्थक शब्द, जीभ, सरकंडा।

विषम – जो सम न हो, भीषण, बहुत कठिन।

Anekarthi Shabd in Hindi

विधि – कानून, रीति, ईश्वर, भाग्य, ढंग।

वन – जंगल, उपवन, झरना, फूलों का गुच्छा, जल।

विरोध – वैर , विपरीत भाव।

वार – प्रहार, बारी, दिन।

व्योम – आकाश, अभ्रक, कल्याण।

वृजिन – क्लेश, कुटिल, पाप।

वंश – कुल, पास, बाँसुरी, परिवार।

Anekarthi Shabd in Hindi

विधु – विष्णु, चन्द्रमा, कपूर, राक्षस।

वधू – बहू, नव विवाहिता।

वास – गमक, निवास, इच्छा, वस्त्र।

वरस – बच्चा, बछड़ा, छाती, वर्ष।

(श)
शिव – मंगल, महादेव, वेद, गीदड़, भागयशाली।

शून्य – आकाश, बिन्दु, अभाव, ईश्वर।

शुद्ध – पवित्र, ठीक, जिसमें मिलावट न हो।

शिलीमुख – भ्रमर, बाण, मूर्ख।

Anekarthi Shabd in Hindi

शिखा – चोटी, ज्वाला, शाखा, दीपक की लौ।

श्यामा – तुलसी, यमुना, रात, राधा।

शिखि – अग्नि, मयूर, पुरुष, मुर्गी।

शॉल – एक पेड़, ऊनी चादर।

शंबर – जल, बादल, चित्र, युद्ध, व्रत।

शेर – सिंह, उर्दू छंद के दो चरण।

शक्ति – देवी, योग्यता, प्रभाव, बल।

शंकु – कील, बाण की नोंक, विष।

Anekarthi Shabd in Hindi

(स)

सर – तालाब, सिर, पराजित।

सर्ग – अध्याय, सृष्टि, संतान, प्रकृति।

सेहत – सुख, स्वास्थ्य। रोग से छुटकारा।

संग – पत्थर, साथ, आसक्ति

सुधा – अमृत, पानी।

सिला – इनाम, बदला।

संज्ञा – नाम, चेतना।

Anekarthi Shabd in Hindi

संतान – औलाद, धारा, वंश, विस्तार।

संकर – दोगला, योग, गोबर, एक अलंकार।

संगर – युद्ध, खाई, रजामन्दी, सौदा, वादा।

स्नेह – प्रेम, तेल, चिकनाई।

सुत – पुत्र, पार्थिव।

स्थूल – मोटा, सहज में दिखाई देने या समझ में आने योग्य।

सुमन – फूल, विचारवान

सोना – स्वर्ण, नींद।

Anekarthi Shabd in Hindi

( ह )

हार – आभूषण, शिथिलता, पराजय।

हरिण – मृग, शिव, नेवला, हंस, विष्णु।

हंस – प्राण, सूर्य, आत्मा, एक पक्षी।

हर – महादेव, अग्नि, गधा, भाजक ।

हस्ती – हाथी, औकात, अस्तित्व।

हत – मारा गया, विरहित, विफल, ग्रस्त।

हरकत – गति, चेष्टा, नटखटपन।

हसरत – अफ़सोस, कामना।
हिम – बर्फ, चाँद, कमल, मोती, कपूर।

Anekarthi Shabd in Hindi

साथ में इनको भी पढ़े ।

➣ भाषा ➣ हिन्दी भाषा ➣ वर्ण ➣ शब्द ➣ पद ➣  वाक्य ➣ विराम चिन्हसंज्ञासर्वनाम काल वाच्यविशेषणक्रियाक्रिया विशेषण ➣ समुच्चय बोधक ➣ विस्मयादि बोधक ➣ संबंध बोधक ➣ समश्रुति भिन्नार्थक शब्द   ➣ वचनलिंगकारक ➣ पुरुष ➣ अव्ययउपसर्ग ➣ प्रत्यय ➣ संधि ➣ छन्द ➣ समासअलंकार ➣ रस ➣ विलोम शब्द तत्सम तद्भव शब्दपर्यायवाची शब्द ➣ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ➣ एकार्थक शब्द ➣ अनेकार्थक शब्द ➣ युग्म शब्द ➣ शुद्ध अशुद्ध वाक्य और शब्दमुहावरेलोकोक्तियाँ ➣ पद्य रचनाएँ ➣ गद्य रचनाएँ ➣ जीवन परिचय ➣ पत्र लेखन ➣ निबंध लेखन ➣ शुद्ध अशुद्ध शब्द ➣ संज्ञा

error: Content is protected !!
Scroll to Top