Kaal in Hindi

काल (Kaal)

Kaal in Hindi

परिभाषा :- काल उस क्रिया के रूप को कहते है, जिससे उसके करने या होने के समय के बारे में पूर्ण या अपूर्ण अवस्था का बोध होता है। 

 

काल के भेद :- 

 

काल के तीन भेद  होते है – (1) वर्तमान काल (2) भूतकाल (3) भविष्य काल। 

 

  1. वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से कार्य का वर्तमान काल में होना पाया जाए, उसे वर्तमान काल कहते हैं। जैसे – मैं पढ़ रहा हूँ। वह पुस्तक पढ़ता है।

 

वर्तमान काल के भेद :- वर्तमान काल के 6 भेद होते हैं। 

 

(i)  सामान्य वर्तमान काल – क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमान में होना पाया जाए, जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे – माली पौधों को पानी देता है। चिडि़या आसमान में उड़ती है। बच्चे खिलौनों से खेलते हैं।

 

(ii) संदिग्ध वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, अर्थात् जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे राम पढ़ता होगा। मां खाना बना रही होगी।

 

(iii) अपूर्ण वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता हों, और जिन वाक्यों के अंत में रहा है,  रही है, रहे है, रहा हूँ आदि आते है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे अनीता आ रही है। मोहन विद्यालय जा रहा है।

 

(iv) पूर्ण वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूर्ण होने का पता चलता हो, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। जैसे – सीता ने किताब पढ़ी है। मैंने फल खाए हैं। उसने गेंद खेली है। वह आया है।

 

(v) तात्कालिक वर्तमान काल – क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमान काल कहते हैं। जैसे – हम कपड़े पहन रहे हैं। मैं पढ़ रहा हूँ। वह जा रहा है।

 

(vi) सम्भाव्य वर्तमान – क्रिया के जिस रूप में कार्य के पूरा होने की सम्भवना रहती हो, उसे सम्भाव्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे वह खाता हो। वह लौटा हो। वह आया हो। उसने खाया हो। वह चलता हो।

 

  1. भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो या वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के जिस रूप से बीते समय में क्रिया का होना पाया जाता है। उसे भूतकाल कहते है। जैसे – रमेश पटना गया था। पहले मैं लखनऊ में पढ़ता था। राम ने रावण का वध किया था।

 

भूत काल के भेद :- भूतकाल के 6 भेद होते हैं

(i) सामान्य भूतकाल – जहाँ बीते हुए समय में कार्य के होने का बोध हों, और जिन वाक्यों के अंत में आ, ई, ए, था, थी, थे आते हैं। उसे सामान्य भूतकाल कहते है। जैसे – कुसुम घर गयी। मोहन आया। श्री राम ने रावण को मारा। सीता गई। नेता जी ने भाषण दिया। अकबर ने पुस्तक पढ़ी।

 

(ii) आसन्न भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से हमें यह पता चले की क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं। जैसे – मैंने आम खाया है। अध्यापिका पढ़ाकर आई है। कमल गया है। मैं अभी सो कर उठा हूँ।

 

(iii) अपूर्ण भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन समाप्त होने का पता न चले, और जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आते हैं, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे – वह हॉकी खेल रहा था। सीता सो रही थी। सुनील पढ़ रहा था।

 

(iv) पूर्ण भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की कार्य निश्चित किये गये समय से पहले ही पूरा हो चुका था, जिन वाक्यों के अंत में था, थी, थे, चुका था, चुकी थी, चुके थे आदि आते हैं, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे – मैं खाना का चुका था। उसने शाम को मारा था।

महादेवी वर्मा ने स्मरण लिखे थे। अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था।

 

(v) संदिग्ध भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने में अनिश्चितता अथवा संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते है। जैसे – रमेंश ने नहाया होगा। बस छूट गई होगी। दुकानें बंद हो चुकी होगी।

 

(vi) हेतुहेतुमद् भूतकाल – जब वाक्य में दो क्रियाएं दिए हुए हों और दूसरी क्रिया पहली क्रिया पर निर्भर हों उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते है। जैसे – यदि मैं आता तो वह चला जाता। यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती। यदि तुमने परिश्रम किया होता तो पास हो जाते।

 

3.भविष्य काल – क्रिया के जिस रूप से कार्य का भविष्य में होने का पता चले, और जिन वाक्यों के अंत में गा, गी गे, आदि आते हैं उसे भविष्य काल कहते है। जैसे – मैं कल विद्यालय जाऊँगा। खाना कुछ देर में बन जायेगा। राजू देर तक पढ़ेगा। मैं समय पर काम पूरा कर लूंगा।

 

भविष्य काल के भेद :- भविष्य काल के 3 भेद होते हैं। 

 

(i) सामान्य भविष्य काल – क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में, सामान्य रूप में होने का बोध हो और जिन वाक्यों के अंत में ए गा, ए गी, ए गे आदि आते हैं उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं। जैसे – वह घर जाएगा। बच्चे कैरम बोर्ड खेलेंगे। दीपक अखबार बेचेगा। वह खाना खाएगी।

 

(ii) सम्भाव्य भविष्य काल – क्रिया के जिस रूप से आगे कार्य होने या करने की संभावना का पता चले, उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं। जैसे – शायद चोर पकड़ा जाए। परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हो। हो सकता है कि मैं कल वहां जाऊं।

 

(iii) हेतुहेतुमद् भविष्य काल – क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद् भविष्य काल कहते है। जैसे – यदि छुट्टियाँ होंगी तो मैं आगरा जाऊँगा। अगर तुम मेहनत करोगे तो फल अवश्य मिलेगा। वह आये तो मैं जाऊँ।

 

कुछ महत्त्वपूर्ण वाक्य एवं काल :-

 

दीपक स्कूल से घर पहुँचने वाला होगा –                    संदिग्ध वर्तमान काल

पवन गेंद से खेल रहा है–                                       अपूर्ण वर्तमान काल  

नेता जी ने भाषण दिया’ –                                         सामान्य भूतकाल 

प्रेम अनदेखी राहों की तरह ही आकर्षक होता है–       सामान्य वर्तमान काल    

गाय घास चर कर चली गयी –                                 भूतकाल 

रामू सो रहा था–                                                 अपूर्ण भूतकाल 

गणेश घर पहुँच चुका है–                                      पूर्ण वर्तमान काल 

नेता जी भाषण देते है                                         वर्तमान काल 

रमेश आया हो–                                                 संभाव्य वर्तमान काल 

राम ने खाना खाया होगा–                                    संदिग्ध भूतकाल 

अमित घर पहुँचा ही होगा –                                आसन्न भूतकाल 

यदि बारिश होती तो सुखा ना पड़ता –                    हेतुहेतुमद् भूतकाल

शायद कल मीरा दिल्ली जाए –                           संभाव्य भविष्यत काल 

सुरेश गीत गा रहा था –                                      अपूर्ण भूतकाल

बच्चा गया–                                                    सामान्य भूतकाल 

सोनम अभी आयी है–                                     आसन्न भूतकाल 

ताजमहल का निर्माण कार्य चल रहा था अपूर्ण भूतकाल 

मैंने रमेश को मारा था पूर्ण भूतकाल   

यदि सूरज ने पत्र लिखा होता तो वह अवश्य आता हेतुहेतुमद् भूतकाल 

लगता है, वह चला जाएगा सम्‍भाव्‍य भविष्‍यत् काल

मैं जीवनी पढूँगा सामान्‍य भविष्‍यत् काल  

काल के कुल भेद होते है – तीन 

अजय पढ़ रहा है अपूर्ण वर्तमान काल

मनमोहन गया – सामान्‍य भूतकाल

शायद तुमने देखा होगा संदिग्‍ध भूतकाल 

 ‘मिनाक्षी खाती होगी संदिग्‍ध वर्तमान काल 

भूतकाल के कितने भेद हैं – छ:

 काल का तात्पर्य है – समय

रेखा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेगी सामान्य भविष्यत् काल

युद्ध होता तो गोलियाँ चलती हेतुहेतुमद भूतकाल 

गीता स्कूल गयी है आसन्न भूतकाल 

बलबीर लखनऊ गया था पूर्ण भूतकाल 

सीमा ने नृत्य किया है आसन्न भूतकाल

अभय ऑफिस में काम करता होगा संदिग्ध वर्तमान 

माता जी फिल्म देख रही हैं अपूर्ण वर्तमान काल 

संभव है कि अनिल प्रथम श्रेणी में पास हो जाएँ सम्भाव्य भविष्यत् काल 

मैं प्रतिदिन पाँच घण्टे पढ़ता हूँ सामान्य वर्तमान

पिछले माह मैं श्रीनगर घूमने गया था पूर्ण भूतकाल 

पूजा पूजा कर रही है तात्कालिक वर्तमान

प्रेरणा स्टूडियो जाएगी’  सामान्य भविष्यत् काल 

मेरी जेब में दस रुपये है पूर्ण वर्तमान काल

दुनिया को नई राह दिखाता है सामान्य वर्तमान

प्रधानमंत्री बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे सामान्य भविष्यत् काल   

अभी अभी राधा सो गई है आसन्न भूतकाल

अगरबत्ती की सुगन्ध से थकावट दूर हो गई सामान्य भूतकाल

वह आये तो मैं जाऊँ हेतुहेतुमद भविष्यत् काल

मैं खाना खा चुका था पूर्ण भूतकाल

मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा भविष्यत् काल

मैंने आम खाया है आसन्न भूतकाल

कदाचित शाम तक वो वापस आ जाएँ–  सम्‍भाव्‍य भविष्‍यत् काल

कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो सम्‍भाव्‍य भविष्‍यत् काल

कल तापमान अधिक होगा’ – भविष्‍यत् काल

वह काम बहुत ढंग से करते है सामान्य वर्तमान काल 

मंदिर में जाने के बाद मन को शांति मिली है पूर्ण वर्तमान काल 

तुम बैठो, मैं अभी आया वर्तमान काल

यदि बारिश होती तो सूखा न पड़ता  हेतुहेतुमद भूतकाल

वह कह रहा है कि वह आज नहीं आ सकता संदिग्ध वर्तमान काल

मैं खाना खा लेता अभी तक हेतुहेतुमद् भूतकाल

सुधांशु कल घर जाएगा सामान्य भविष्य काल

क्या तुम सोच रहे हो कि तुम जा सकते हो संभाव्य वर्तमान काल 

तुम अभी तैयारी कर रहे हो अपूर्ण वर्तमान काल

वीना कक्षा में पढ़ती होगी संदिग्ध वर्तमान

मैं अभी खा रहा हूँ तात्कालिक वर्तमान काल

मुझे लगता है कि वह उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है संदिग्ध वर्तमान काल

 

error: Content is protected !!
Scroll to Top